समस्तीपुर: चुनाव बीते 6 महीने हुए पर 92% वाहनों का भुगतान बाकी, भड़के वाहन मालिकों ने डीएम दरबार में लगाई गुहार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में विधानसभा चुनाव  समाप्त हुए छह महीने से अधिक समय बीत चुका है लेकिन चुनाव में कार्यरत वाहनों का अब तक भुगतान नहीं हुआ इससे नाराज़  सैकड़ों की संख्या में वाहन मालिक जिलाधिकारी के जनता दरबार पहुंचे और जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से मिलकर लंबित बकाया भुगतान को लेकर गुहार लगाई I 

- Sponsored Ads-

लंबित भुगतान के संबंधों में जिला मोटर व्यवसायी संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन का कहना है कि विधानसभा चुनाव को बीते छह माह से अधिक बीत चुके हैं  , लेकिन अब तक वाहन मालिकों के बकाया राशि का भुगतान नहीं हो सका है I आरटीआई से विभाग के द्वारा जो जानकारी उपलब्ध करायी गई है उसके मुताबिक चुनाव में लगभग 4400 वाहन का उपयोग किया गया था जिसमें से सिर्फ 365 वाहनों का ही भुगतान किया गया है I 

समस्तीपुर: चुनाव बीते 6 महीने हुए पर 92% वाहनों का भुगतान बाकी, भड़के वाहन मालिकों ने डीएम दरबार में लगाई गुहार 2विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सिर्फ आठ प्रतिशत वाहनों का भुगतान किया गया है जबकि 92 प्रतिशत वाहनों का सम्पूर्ण राशि अब तक लंबित है I वाहन मालिकों का आरोप है की लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि के भुगतान को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी से कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों के द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है I 

समस्तीपुर: चुनाव बीते 6 महीने हुए पर 92% वाहनों का भुगतान बाकी, भड़के वाहन मालिकों ने डीएम दरबार में लगाई गुहार 3जिला मोटर व्यवसायी संघ ने चेतावनी दी है की आज डीएम से मिलकर बकाये राशि का भुगतान के लिए सभी वाहन मालिक व्यक्तिगत रूप से अपनी – अपनी शिकायत दर्ज करायी है I अगर दस दिनों के अंदर उनके बकाये राशि का भुगतान नहीं होता है तो वो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे I

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article