समस्तीपुर: वंदे मातरम् गायन के दौरान बातचीत करने का आरोप, उजियारपुर SHO अजीत कुमार के खिलाफ SP से शिकायत

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के दौरान उजियारपुर थाना के SHO अजीत कुमार पर लगातार बातचीत करने का आरोप लगाया गया है।

- Sponsored Ads-

इस मामले को लेकर जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में कहा गया है कि 15 अगस्त 2026 को झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद जब वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जा रहा था, उसी दौरान उजियारपुर थाना के SHO द्वारा लगातार बातचीत की जा रही थी। 

समस्तीपुर: वंदे मातरम् गायन के दौरान बातचीत करने का आरोप, उजियारपुर SHO अजीत कुमार के खिलाफ SP से शिकायत 2आवेदनकर्ता ने इसे राष्ट्रीय भावना और कार्यक्रम में मौजूद लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताया है।पत्र में वंदे मातरम् को भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी के आचरण पर सवाल उठाए गए हैं।

समस्तीपुर: वंदे मातरम् गायन के दौरान बातचीत करने का आरोप, उजियारपुर SHO अजीत कुमार के खिलाफ SP से शिकायत 3आवेदन में राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानूनी प्रावधानों का भी उल्लेख करते हुए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर अविलंब उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।अब देखना होगा कि इस शिकायत पर पुलिस प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article