डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा गांव में एक युवक ने करी मेहनत के वावजूद भी बी पी एस सी परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर सका तो गले में फंदा डाल कर खुद कशी कर जिवन लिला ही समाप्त कर लिया। उक्त युवक की पहचान पर्रा निवासी राम सेवक महतों के 28 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार व पुलिस पदाधिकारी ऋषिकेश भारद्वाज दल बल के साथ मौके पर पहुंच विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। इस संबंध में परीजनो समेत ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात में खाना खाकर वह अपने रूम में सोने के लिए चला गया।
जब गुरूवार सुबह को वह देर तक किवार नहीं खोला तो भिण्डीलेटर से देखें तो गले में फंदा डाल वह लटका हुआ है। परीजनो समेत ग्रामीणों ने बताया कि वह बी पी एस सी परीक्षा के घौशित परिणामों में पास नहीं किया। तो उसी दिन से वह सुस्त और एकांत में रहना पसंद करने लगा। बुधवार को देर रात में बेड सीट से गले में फंदा बनाकर खुद कशी कर दिया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि मामले की सुच्म जांच प्रताल सुरू कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।मौके पर मुखिया अस्जद,पंसस नवीन सिंह, सरपंच अनिल सिंह,ऋषभ कुमार, समाज सेवी धर्मेंद्र कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
बेगूसराय संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट