नालंदा में मंगलवार को शीतला मंदिर में लगे मेले के दौरान मची भगदड़, तीन की मौत, दस से अधिक गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस मौके पर पहुंची

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

इस वक्त की बहुत बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मघडा गांव स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा करने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। 

भगदड़ के कारण अभी तक मिली जानकारी के अनुसार छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक जख्मी बताए जाते हैं। जिसमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर लहेरी थाना दीपनगर थाना एसडीम बिहार शरीफ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ले रहे हैं।

नालंदा में मंगलवार को शीतला मंदिर में लगे मेले के दौरान मची भगदड़, तीन की मौत, दस से अधिक गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस मौके पर पहुंची 2 बताया जाता है कि आज राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरा पुलिस महकमा उनके आगमन की तैयारी में और सुरक्षा में जुटा हुआ था। इसी बीच हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी मघडा मंदिर में पूजा को लेकर मेला लगा था। यह मेला हर मंगलवार को लगता है। 

नालंदा में मंगलवार को शीतला मंदिर में लगे मेले के दौरान मची भगदड़, तीन की मौत, दस से अधिक गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस मौके पर पहुंची 3भीड़ अत्यधिक हो जाने के कारण यह भगदड़ मची। फिलहाल मौके की नजाकत को देखते हुए आसपास के इलाके के मेले में लगे दुकानों को बंद कराया जा रहा है। वही इस घटना के बाद अभी भी इलाके में भगदड़ की स्थिति मची हुई है।

 लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि पुलिस भीड़ को संभालने में जुड़ी है। श्रद्धालुओं ने बताया कि पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article