समस्तीपुर: केले के बगीचे में मिला युवक का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ खानपुर थाना क्षेत्र के खतुआहा से केले के एक बगीचे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बैजू पासवान के रूप में हुई है। 

- Sponsored Ads-

वह सुबह घर से निकला था और कुछ ही घंटों बाद उसका शव केले के बगीचे में मिलने की सूचना फैली थी।वही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, शरीर के बाहरी हिस्सों में चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

समस्तीपुर: केले के बगीचे में मिला युवक का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप 2घटना के संबंध में पुलिस की ओर से कहा गया है, एक सूचना मिली थी कि खतुआहा में एक शव पाया गया है। पुलिस वहां पहुंचती, उससे पहले ही परिजन शव लेकर घर आ गए। मौत कैसे हुई है, उसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगी। फिलहाल परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

 समस्तीपुर: केले के बगीचे में मिला युवक का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप 3वही मृतक के भाई का कहना है कि बैजू सुबह  एक ताड़ीखाना में ताड़ी पीने गया था। वहां से कुछ दूर फुलवारी में उसका शव मिलने की सूचना मिली।पूर्व से चले आ रहे विवाद में हत्या की आशंका जता रहे है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Share This Article