बेगूसराय में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को किया जमकर पिटाई, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

 

घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुमारसो पंचायत की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के द्वारा घर में बंद कर पीटाई का आरोप लगाया है । फिलहाल घायल पति-पत्नी का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुमारसो पंचायत की है । पीड़ित फूचो राय ने बताया कि 33 कट्ठा जमीन बड़े भाई के द्वारा बेईमानी की जा रही है और बड़े भाई सच्चिदानंद राय के द्वारा बताया जा रहा है कि उन्होंने उस जमीन को पूर्वजों से रजिस्ट्री करा ली थी ।

- Sponsored Ads-

बाद में पंचायती में फैसला हुआ और अब वह जब उसे जमीन को बेचने की बात कर रहा था तो बड़े भाई सच्चिदानंद राय ने कहा कि घर आकर पैसा ले जाओ और जमीन हमें ही दे दो। और जब फुचो राय अपनी पत्नी इंदू देवी के साथ पैसा लेने के लिए बड़े भाई सच्चिदानंद राय के घर में पहुंचे तो फूचों राय के कथनानुसार सचितानंद राय एवं उनके पुत्र राजीव कुमार तथा अन्य लोगों ने उन्हें घर में बंद कर दिया और पिटाई शुरू कर दी।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को किया जमकर पिटाई, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2चीख चिल्लाहट की आवाज सुनकर उनकी लड़की ने जाकर जब ग्रिल को खोल तब किसी तरह पति-पत्नी जान बचाकर वहां से भागे। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची । फिलहाल दोनों पति-पत्नी का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article