भगवानपुर में जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला सहित पूरे परिवार पीटकर किया घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जोकीया गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति के पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें एक महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। वहीं पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी दबंगों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकीया गांव की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित रितेश कुमार ने बताया कि उसने 2 बीघा जमीन कवाला लिया था जो उसके कब्जे में भी है। लेकिन बाद में गांव के ही पंकज सिंह एवं अन्य सहयोगियों के द्वारा उक्त जमीन की एवज में रितेश कुमार एवं विपिन सिंह से रंगदारी की मांग की जाने लगी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने कहा है कि आरोपियों ने कहा कि बिना दो लाख दिए हुए तुम इस जमीन पर नहीं आ सकते हो। हलांकि हाल के दिनों में विपिन सिंह एवं रितेश कुमार के द्वारा उक्त जमीन पर एक डेरा भी बनाया गया है।

रितेश कुमार ने कहा कि जब वह एवं उसके परिवार के सदस्य उक्त डेरा पर बैठे हुए थे उसी वक्त पंकज सिंह अपने लगभग एक सौ सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गया तथा लाठी-डंडे तथा बंदूक के बट से मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसमें एक महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। जिनमें रितेश कुमार एवं विपिन सिंह को काफी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध भगवानपुर थाने में लिखित रूप से आवेदन दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article