फतेहा हॉल्ट व शेरपुर स्टेशन के बीच विगत दिनो रेल ट्रेक के किनारे मिली शव की हुई शिनाख्त, मृतक वैशाली जिले का रहने वाला था

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा हॉल्ट व शेरपुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रेक के किनारे विगत दिनो अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कर ली गयी है। परिजनों ने फोटो व कपड़ा के आधार पर शव का शिनाख्त किया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के महनार गांव निवासी स्व जयभद्र मिश्र का 55 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार मिश्र के रूप में किया गया।

मृतक का पुत्र अभिषेक कुमार मिश्र ने बताया कि मेरे पिताजी विगत दिनों अपने घर से बेगूसराय अपने चचेरी बहन के यहां जाने की बात कह कर घर से निकले, लेकिन सुबह तक जब वहां नहीं पहुंचे तो बेगूसराय बहन के यहां से फोन आया। जिसके बाद खोजबीन शुरु किया गया। वही समाचार पत्र में छपे समाचार के बाद हमलोग बेगूसराय पहुंचे। जहां कपड़ा व उनके फोटो पर पहचान किया गया।

वही शव के शिनाख्त के बाद बछवाड़ा थाना पहुंचकर मृतक का आधार कार्ड तथा मृतक के साथ सम्बन्धित प्रमाण पत्र जमा कराया गया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान हो गयी है, उनके परिजनो को मृतक के शव हवाले किया जाएगा।

बेगूसराय बछवाड़ा संबाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Share This Article