नालंदा: दीपनगर पुलिस द्वारा अज्ञात शव को जुगाड़ वाहन पर किया लोड, रास्ते में जुगाड़ू वाहन हुआ खराब, टेंपो से टोचन कर लाया सदर अस्पताल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव के पास मिले एक अज्ञात शव को पुलिस ने एम्बुलेंस या शव वाहन की बजाय जुगाड़ू वाहन यानी झरझरिया पर लादकर सदर अस्पताल भेज दिया। 

हैरानी की बात यह रही कि रास्ते में शव लदा झरझरिया वाहन खराब हो गया, जिसके बाद पुलिस ने अपने गश्ती वाहन से रस्सी बांधकर उसे खींचते हुए अस्पताल तक पहुंचाया। पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की संवेदनशीलता और व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

नालंदा: दीपनगर पुलिस द्वारा अज्ञात शव को जुगाड़ वाहन पर किया लोड, रास्ते में जुगाड़ू वाहन हुआ खराब, टेंपो से टोचन कर लाया सदर अस्पताल 2ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। लेकिन शव को अस्पताल भेजने के लिए जिस व्यवस्था का सहारा लिया गया, उसने सभी को हैरान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने शव को किसी सरकारी शव वाहन या एम्बुलेंस में भेजने के बजाय एक झरझरिया वाहन पर लाद दिया। 

शव लेकर सदर अस्पताल जा रहे झरझरिया वाहन ने बीच रास्ते में जवाब दे दिया और खराब होकर सड़क पर खड़ा हो गया। इसके बाद पुलिस ने अपना गश्ती वाहन मंगाया और रस्सी से बांधकर शव लदे वाहन को टोचन कर दीपनगर थाना होते हुए सदर अस्पताल पहुंचाया।

नालंदा: दीपनगर पुलिस द्वारा अज्ञात शव को जुगाड़ वाहन पर किया लोड, रास्ते में जुगाड़ू वाहन हुआ खराब, टेंपो से टोचन कर लाया सदर अस्पताल 3पुलिस के कहने पर देवधा से शव लेकर सदर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी खराब हो गई। बाद में पुलिस की गाड़ी से रस्सी बांधकर खींचते हुए अस्पताल पहुंचाया गया। मजदूरी भी नहीं मिली।”सबसे बड़ी बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। वहीं जब दीपनगर थानाध्यक्ष से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article