लूटकांड मामले के चार दिन बाद भी पुलिस का हाथ खाली, एक भी आरोपी नहीं हो सका गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में विगत दो दिसंबर सोमवार को यूको बैंक से राशि का निकासी कर पैदल घर जा रही महिला से बैंक के महज चंद् फासलो पर ही  बाइक सवार दो अज्ञात  अपराधियों ने रुपए का थैला लूटकर फरार हो गया था। घटना की प्राथमिकी पीड़ित महिला द्वारा थाना में दर्ज कराया गया था  घटना के आज पांच दिन बाद भी राशि बरामद करने की बात तो छोड़  दीजिए पुलिस अपराधी को पकड़ने में असफल रही है।

- Sponsored Ads-

बताते चले की खुदाबंदपुर पंचायत के वार्ड 10 गोरबधा टोला निवासी राधेश्याम यादव की पत्नी चित्रा रेखा देवी से से 50000 रुपया से भरा थैला लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले के शीघ्रउद्वेदन का किया दवा।

लूटकांड मामले के चार दिन बाद भी पुलिस का हाथ खाली, एक भी आरोपी नहीं हो सका गिरफ्तार 2इस मामले में थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला से पूछताछ एवं स्थानीय स्तर  विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बैंकों में लगे सीसी टीवी कैमरा कीफुटेज के आधार पर घटना में शामिल अपराधियों का पहचान कर लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड छापामारी किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार  कर लिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article