मोतिहारी में जहरीली शराब कांड को लेकर सियासत गरम”सांसद पप्पू यादव ने कहा-“‘घर-घर बिक रही शराब’, माफिया-अधिकारी गठजोड़ का लगाया आरोप, जनता मर रही, सिस्टम सो रहा है

DNB Bharat Desk

एक बार फिर बिहार में जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस घटना ने राज्य में लागू शराबबंदी कानून पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बावजूद राज्य में घर-घर शराब की बिक्री हो रही है और नशे का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड को लेकर सियासत गरम"सांसद पप्पू यादव ने कहा-"‘घर-घर बिक रही शराब’, माफिया-अधिकारी गठजोड़ का लगाया आरोप, जनता मर रही, सिस्टम सो रहा है 2पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि जहरीली शराब के इस कारोबार में माफियाओं के साथ-साथ कुछ पदाधिकारियों की भी मिलीभगत है। उनके अनुसार, इस अवैध धंधे से करोड़ों रुपये की कमाई की जा रही है और आम लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है।

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड को लेकर सियासत गरम"सांसद पप्पू यादव ने कहा-"‘घर-घर बिक रही शराब’, माफिया-अधिकारी गठजोड़ का लगाया आरोप, जनता मर रही, सिस्टम सो रहा है 3उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में जहरीली शराब और ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के लिए सरकार और प्रशासन को गंभीरता से ठोस कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष पर हत्या (302) का मुकदमा दर्ज करने और जिम्मेदार डीएसपी पर भी कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article