एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, नवादा का चालक गिरफ्तार
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम ने, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित एसएच-88 अरमौली विकास ढ़ाबा के पास से दलसिंहसराय की तरफ जाने वाली रास्ते पर से एक स्वीफ्ट कार बरामद करते हुए कार से करीब 2 हजार 2 सौ 3 प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप का बोतल बरामद करने में सफलता हासिल किया है।
बरामद कफ सिरप का बाजार मूल्य करीब 2 लाख 50 हजार रूपए बताया जा रहा है। इस दौरान बरामद स्विफ्ट कार का चालक पुलिस बल को सामने देखकर भागने लगा। जिसे छापामारी टीम में शामिल पुलिस के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान नवादा जिला के बुंदेलखंड थाना अंतर्गत पाड़ नवादा गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गयी है।
एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, घटहो थानाध्यक्ष को मंगलवार देर रात करीब 12:45 बजे सुचना मिली कि एक स्वीफ्ट कार व किसी अन्य वाहन के बीच टक्कर हो गयी है। सुचना मिलने के बाद जब घटहो थाने की पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंची तो वहां एक ही स्विफ्ट कार खड़ी थी, जो पुरी तरह क्षतिग्रस्त थी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट