भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग कांडों के तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने विभिन्न मामलों में वांछित तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा किए गए इन अभियानों में शराब निषेध उल्लंघन से लेकर अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मामलों के अभियुक्त शामिल हैं।

पहले मामले में थाना कांड संख्या 310/25 के तहत नामजद अभियुक्त गेहूनी बदिया निवासी स्वर्गीय विजय पासवान के पुत्र मुकेश पासवान को गिरफ्तार किया गया।वही दूसरी तरफ थाना कांड संख्या 192/25 के अभियुक्त बासुटोल कबिया निवासी बुद्धू महतो के पुत्र गुड्डू कुमार एवं इसी कांड के अभियुक्त बासूटोलकविया निवासी महेंद्र महतो के पुत्र राम पुकार महतो  को गिरफ्तार किया है।

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग कांडों के तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार 2पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share This Article