भगवानपुर पुलिस ने फरार शराब कारोबार को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना पुलिस ने शराब कारोबार के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 41/26 के तहत वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

- Sponsored Ads-

इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर अकहा करूटोल गांव निवासी जगदीश पासवान के पुत्र संजीव कुमार पासवान को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

भगवानपुर पुलिस ने फरार शराब कारोबार को किया गिरफ्तार 2थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और शराब कारोबार के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा उसे व्यवहार न्यायालय बेगूसराय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Share This Article