मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय): भगवानपुर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

 इस संबंध में थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि भगवानपुर थाना कांड संख्या 154/26 में नामजद आरोपी, जोकिया गांव निवासी खलटू ताती के पुत्र गंडोरी ताती की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव जोकिया से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप व्याप्त है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article