मेघौल गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो महिला समेत पांच जख्मी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मेघौल गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत मेघौल गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। सभी जख्मी को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से जख्मी इन्द्रकांत झा व उनकी पत्नी मीरा देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

- Sponsored Ads-

जख्मी की पहचान मेघौल गांव निवासी स्वर्गीय बोठन मिश्र के 62 वर्षीय पुत्र इन्द्रकांत मिश्र व इनकी 60 वर्षीया पत्नी मीरा देवी, सुजीत मिश्र के 37 वर्षीया पत्नी रुबी देवी व इनकी 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से जख्मी इन्द्रकांत मिश्र के जेष्ठ पुत्र अमित मिश्र व इनकी पत्नी है। जिनका इलाज स्थानीय नीजी क्लिनिक में चल रहा है।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर पिता-पुत्र के बीच मारपीट की घटना घटी है। पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुटी है। जख्मी दोनों पक्षों के द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट व रुपये छीनतई का लिखित शिकायत दिया गया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित मिश्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article