फंदे से लटके मिले किशोरी के शव मामले में मृतिका की मां ने लगाया रेफ के बाद हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर वार्ड नं 5 नटबाबा स्थान के पास शुक्रवार को एक घर में फंदे से लटके मिले किशोरी के शव मामले में मृतका की मां सीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।

पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को लगभग ढाई बजे दिन में जब मैं बहियार से गेहूं काट कर घर आई तो देखा कि मेरी 12 वर्षीया पुत्री का शव फंदे से लटका हुआ था। पीड़िता ने कहा कि मुझे संदेह है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म कर मेरी पुत्री को फंदे से लटका दिया गया।

उसने निष्पक्ष जांच कर अज्ञात दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुये मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article