बेगूसराय में एक नावविवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

 

घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक नावविवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही लड़की के मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है। वही इस घटना के बाद मृतक लड़की के पति मौके से फरार हो गया। वही लड़की के मायके वालों को आरोप है कि पूनम कुमारी की हत्या का शव को फंदे से लटका दिया।घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक नावविवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, इलाके में मचा हड़कंप 2मृतक  की पहचान सोनमा गांव के रहने वाले अजय कुमार पासवान की पत्नी पूनम कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रावण पासवान की पुत्री पूनम कुमारी की शादी 1 साल पहले बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव के रहने वाले अजय कुमार के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। मृतक के भाई गोविंद कुमार ने बताया है कि शादी में जो बन पड़ा अपनी बहन को सब चीज दिए।

बेगूसराय में एक नावविवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, इलाके में मचा हड़कंप 3उन्होंने बताया कि लड़की के पिता के द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना दिया की आपकी बहन की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो चुका है। इस सूचना के आधार पर आनन फानन में जब अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो देखे की मेरी बहन बेड पर मरा पड़ा हुआ है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि आपकी बहन फांसी लगा ली है।उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पूरे परिवार घर छोड़कर फरार हो गया।

बेगूसराय में एक नावविवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, इलाके में मचा हड़कंप 4उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि इसकी हत्या की गई है। फिलहालइस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बखरी थाना पुलिस को दी। मौके पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।वही संबंध में बखरी थाना अध्यक्ष ने बताया है कि सोनमा गांव में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article