समस्तीपुर: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने बैठी थी पंचायत, आपस में भिड़े दो पक्ष; 3 महिलाओं समेत कई घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ उजियारपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत उस वक्त हिंसक हो गई, जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। 

- Sponsored Ads-

इस घटना में तीन महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बैठी थी। 

समस्तीपुर: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने बैठी थी पंचायत, आपस में भिड़े दो पक्ष; 3 महिलाओं समेत कई घायल 2इसी दौरान बातचीत के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल लोगों का इलाज जारी है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article