डीएनबी भारत डेस्क
इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया वही जख्मी युवक को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है।
जख्मी युवक की पहचान दूधपुरा के रहने वाले अनमोल कुमार के रूप में की गई।हालांकि गोली किस कारण से मारी गयी स्पस्ट नही हो सका है।पुलिस पहुच कर मामले की तफशीश में जुट गई है।घटना मुफस्सिल थाना छेत्र के चकनूर की है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट