नालंदा: 3 बच्चों की मां को 24 साल के युवक से हुआ प्यार, पति और ग्रामीणों की मौजूदगी में रचाई शादी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तीन बच्चों की मां एक विवाहित महिला ने अपने से 24 साल के युवक के साथ मंदिर में शादी रचा ली।

- Sponsored Ads-

 खास बात यह रही कि शादी के दौरान महिला का पति, बच्चे, युवक के परिजन और ग्रामीण भी मौजूद रहे। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।जानकारी के अनुसार कटवारसलपुर गांव की 36 वर्षीय विवाहित महिला और गांव के ही 24 वर्षीय प्रेमी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। 

नालंदा: 3 बच्चों की मां को 24 साल के युवक से हुआ प्यार, पति और ग्रामीणों की मौजूदगी में रचाई शादी 2दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी था। शुक्रवार की रात दोनों को महिला के घर के पास एक साथ देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई।मामले की सूचना मिलने पर खुदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

Share This Article