बक्सर के लाल आर्मी जवान ने शादी के अगले दिन भारत पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी के लिए हुआ रवाना

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

देश की सेवा करने की जजवा सारे रिश्ते नाते से अलग होती देश के लिए भारत के जवान हर वक्त तैयार रहते है।और भारत मे सैनिक के परिजन भी अपने लाल को देश सेवा के लिए भेजते है।ऐसा ही एक वाक्या आया है जहा शादी के बाद नव नवेली दुल्हन ने अपने पति को देश सेवा के लिए भेजा ।बक्सर के लाल आर्मी जवान ने शादी के अगले दिन भारत पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी के लिए हुआ रवाना। बताया जा रहा है कि बक्सर जिले के नंदन गांव के त्यागी यादव आर्मी में तैनात है। अपनी शादी के लिए छुट्टी पर आया हुआ था।

7 मई को केसठ गांव के प्रिय के साथ सात फेरे ले रहा था तभी आर्मी जवान त्यागी यादव को सूचना मिली कि आपकी छुट्टी रद्द कर दी गई है और जल्द से जल्द आकर ड्यूटी ज्वाइन करें। 8 मई की सुबह त्यागी यादव की बारात लौटकर गांव आई और अगले दिन 9 मई को त्यागी यादव देश की सेवा के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हो गया। त्यागी वर्तमान में कुपवाड़ा जिले के मच्छर सेक्टर से आगे एक संवेदनशील इलाके में तैनात हैं।

बक्सर के लाल आर्मी जवान ने शादी के अगले दिन भारत पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी के लिए हुआ रवाना 2शुक्रवार को त्यागी ने बिना कोई संकोच किए अपनी नवविवाहिता पत्नी और परिवार को छोड़ ड्यूटी के लिए रवाना हो गया। त्यागी ने रवाना होने से पहले कहा की देश से बड़ा कुछ नहीं होता। अगर देश के लिए जान भी देनी पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। उनके जज्बे को सुनकर हर कोई गर्व से भर गया। बताते चले की पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान की सीमा पर लगातार तनाव बढ़ते जा रहा था। तनाव के बाद अब युद्ध की स्थिति को देखते हुए सरकार ने सारी छुट्टियां रद्द कर दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article