केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं पूर्व विधायक अवधेश राय समेत 10 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद,जीत-हार के आंकलन में जुटे कार्यकर्ता

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार को बेगूसराय लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव सम्पन्न होते ही एनडीए के प्रत्यासी व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह , पूर्व विधायक व महागठबंधन के उम्मीदवार अवधेश राय समेत अन्य आठ प्रताशियों  के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। चुनाव सम्पन्न होते ही  प्रशासनिक अधिकारियों एवं मतदान कर्मियों ने राहत की सांस ली।

- Sponsored Ads-

अब विभिन्न दलों से जुड़े कार्यकर्ता चुनाव परिणाम के आंकलन में जुट गए हैं। एक ओर एनडीए के कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह की जीत होने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर  महागठबन्धन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सीपीआई के प्रत्यासी व पूर्व विधायक अवधेश राय की जीत का पक्का दावा कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं पूर्व विधायक अवधेश राय समेत 10 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद,जीत-हार के आंकलन में जुटे कार्यकर्ता 2बताते चलें कि इस चुनाव में आधी आबादी महिला वोटरों का उत्साह पुरुष वोटरों के मुकाबले अधिक देखा गया। चुनाव सम्पन्न होते ही मतदाताओं ने अब अपनी चुप्पी साध ली है। चुनाव परिणाम किसके पक्ष में जाएगा यह तो आगामी चार जून को मतगणना परिणाम के बाद ही पता चलेगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article