नालंदा: हीट वेव से बिहार शरीफ में भी आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, हीट वेव को देखते हुए जगह जगह किया गया प्याऊ की व्यवस्था

DNB Bharat Desk

 

किया जा रहा है पानी का छिड़काव

डीएनबी भारत डेस्क

पूरे बिहार में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। हीट वेव को लेकर रेट अलर्ट जोन में नालंदा जिला भी शामिल है जहां हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कई तरह के गाइडलाइन भी जारी किए हैं। हीट वेव को देखते हुए बिहार शरीफ में भी आमजन जीवन जहां अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं सड़कों पर लोग कभी नजर आ रहे हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा: हीट वेव से बिहार शरीफ में भी आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, हीट वेव को देखते हुए जगह जगह किया गया प्याऊ की व्यवस्था 2लोग हीट वेव से बचने के लिए गन्ने का जूस शीतल जल एवं छत का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि आप बेवजह घरों से ना निकले। बात अगर तापमान की करें तो नालंदा जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। हर चौक चौराहा पर नगर निगम के द्वारा राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है एवं सड़को पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।

नालंदा: हीट वेव से बिहार शरीफ में भी आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, हीट वेव को देखते हुए जगह जगह किया गया प्याऊ की व्यवस्था 3माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के एक बार फिर बढ़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ने लगेगी, बच्चों और बुजुर्गों पर हीट वेव का बहुत ज्यादा असर होता है। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि ज्यादा से ज्यादा समय तक घर के अंदर रहें और खूब तरल पदार्थ पिएं।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article