शादी के एक हफ्ते बाद दहेज के लिए प्रताड़ना: नवविवाहिता ने पति, सास-ससुर और देवर पर दर्ज कराया मामला

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी शनीश कुमार पटेल की नव विवाहिता पत्नी संगम कुमारी ने अपने हीं पति,शनीश कुमार पटेल, ससुर अनिल पटेल,सास निशा देवी,देवर मनीष कुमार पटेल पर शादी के एक सप्ताह बाद से ही मैयके से और 2 लाख रुपए दहेज लाने को लेकर गाली गलौज एवं मार पीट करते हुए खाना बंद कर देने से संबंधित आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराई है।

- Sponsored Ads-

 थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने यह भी बताई है कि 8 /5/25 को मुरादपुर निवासी अनिल पटेल के पुत्र शनीश कुमार पटेल के साथ मेरी शादी हिन्दू रिती रिवाज के अनुसार हुई थी। जिसमें मेरे मां पिताजी के द्वारा 3 लाख रुपए नगद,30 ग्राम सोना के विभिन्न जेवरात,पल्सर मोटरसाइकिल सहित लाखों रुपए के किमती कपड़े और फर्नीचर,वर्तन भी उपहार स्वरूप दिए थे।

शादी के एक हफ्ते बाद दहेज के लिए प्रताड़ना: नवविवाहिता ने पति, सास-ससुर और देवर पर दर्ज कराया मामला 2इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article