डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सतर्क’ अभियान के तहत समस्तीपुर रेल मंडल में शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में 10 मई 2026 को आरपीएफ और अपराध सूचना शाखा (CIB) समस्तीपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा है।

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल
मंडल सुरक्षा आयुक्त (Commandant) आशीष कुमार के निर्देशानुसार, अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उप निरीक्षक पी.के. चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में नवीन सिंह (सउनि), आरक्षी रवि कुमार (प्लेटफार्म ड्यूटी), तथा सीआईबी के सउनि आकाश रंजन कुमार एवं प्रधान आरक्षी देव शंकर सिंह शामिल थे।
टीम जब प्लेटफार्म संख्या 01 पर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध सामान के साथ वहां मौजूद है।
घेराबंदी कर पकड़ा गया तस्कर
प्लेटफार्म संख्या 01 पर बरौनी की ओर जाने वाले फुट ओवर ब्रिज (FOB) की सीढ़ी के पास टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो नीले रंग का ‘फास्टट्रैक’ लिखा पिट्ठू बैग टांगे हुए था। पुलिस टीम को देखते ही वह तेजी से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट