समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जुटे एक बदमाश को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वही उसका एक अन्य साथी भागने में सफल हो गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रामकृष्णनपुर के  आशुतोष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान अभियुक्त के पास से दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों को जब्त कर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। इस संबंध में कर्पूरीग्राम थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार 2सदर एसडीपीओ 1 ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अभियुक्त के आपराधिक नेटवर्क से किसी प्रकार का संबंध है या नहीं।

Share This Article