नालंदा में अस्पतालों और होटलों पर फायर विभाग की सख्ती।
डीएनबी भारत डेस्क
दिल्ली और मुजफ्फरपुर के अग्निकांड के बाद सरकार एक्शन मोड में है। फायर सेफ्टी को लेकर जारी निर्देशों के तहत नालंदा में भी बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अग्निशमन विभाग की टीम ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रसूति वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी और दवा भंडारण कक्ष समेत कई विभागों की जांच की गई।जांच में अस्पताल का फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट एक्सपायर पाया गया, जिस पर अग्निशमन विभाग ने इसे जल्द नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया। फायर विभाग की कमांडेंट ममता कुमारी ने बताया कि जिले के अस्पतालों और निजी होटलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
अब तक सौ से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी कर सुरक्षा मानकों में सुधार का निर्देश दिया गया है।विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि 15 दिनों के भीतर कमियों को दूर नहीं किया गया तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस जांच अभियान ने जिले के कई अस्पतालों और होटलों में फायर सेफ्टी व्यवस्था की पोल खोल दी है, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।
डीएनबी भारत डेस्क