डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर कि ऐतिहासिक धर्ती पर आयोजित पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान मनचले,असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।ये बातें सदर टू डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने गुरुवार को कही।वे जन प्रेरणा समिति के पूजा पंडाल में करीब छः बजे शाम में सभी पूजा समितियों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान बोल रही थी।उन्होंने पूजा समितियों को निर्देशित करते हुए कही कि झूले के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और प्रतिदिन झूले की जांच की जाएगी।

इसके अलावा सभी पूजा पंडाल में अग्निशमन की फायर बोतलें,स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति करने,बिजली उपकरण आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ड्रॉप गेट,पार्किंग,पेयजल,कंट्रोल रूम,खोया-पाया केंद्र,पार्किंग आदि बनाने का निर्देश पूजा समितियों को दी।उन्होंने कहा कि तीनों पूजा समितियों के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।साथ ही वोलेंटियर के लिए आईडी कार्ड निर्गत करा लें,ताकि आम जन व वोलेंटियर की आसानी से पहचान की जाए।बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर व सीओ भाई बीरेंद्र ने कहा कि पुलिस के अलावा सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सभी पूजा समितियों को भी होगी।
मेले के दौरान शाम से 1 किलोमीटर के मेला क्षेत्र में नो एंट्री रहेगी।जहां पुलिस के अलावा स्वयंसेवक भी मौजूद रहेंगे।बैठक के बाद डीएसपी ने बीडीओ,सीओ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पूजा समितियों के साथ जन प्रेरणा समिति के मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने झूला संचालक व पूजा कमेटियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आपको बताते चलें कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सारी तैयारी पुजा समितियों के द्वारा तैयारी कर ली गई है ।
इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के कलाकारों के द्वारा भक्ति गीत व झांकी की प्रस्तुति की जाएगी।मौके पर मुखिया दीपक कुमार,त्रिपुरारी कुमार मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह,पूर्व जिला पार्षद विपिन कुमार पासवान,जन प्रेरणा समिति के अध्य्क्ष अमित कुमार,द ग्रेट यूथ सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साह,जन सहयोग समिति के अध्य्क्ष बिरजू शर्मा आदि मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट