नो फ्लाइंग जॉन घोषित। राज्यपाल और सीएम भी रहेंगे मौजूद।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा : भाlरत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल नालंदा के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। भारत की राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और नालंदा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
दीक्षांत समारोह में कई देशों के छात्रों को डिग्री व मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान दिया जाएगा। राष्ट्रपति 2000 सीटों वाले अत्याधुनिक सभागार ‘विश्वमित्रालय’ का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहभागिता प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इस अवसर पर सहभागिता के अंतर्गत जो गतिविधियां की गई है उससे रूबरू कराया जाएगा।
विश्वविद्यालय की संवाद, समावेशिता और सहभागी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करती यह प्रदर्शनी विभिन्न विषयगत स्टॉलों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देगी।
नालंदा विश्वविद्यालय ने परंपरागत दीक्षांत परिधानों में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए मखमली गाउन की परंपरा से परे विद्यार्थियों के लिए खादी के परिधान अपनाएं हैं,जबकि विशिष्ट अतिथि और आगंतुकों के लिए भागलपुरी रेशम से निर्मित वस्त्र अहिंसा रेशम तैयार किये गए हैं।
डीएनबी भारत डेस्क