डीएनबी भारत डेस्क
कहते हैं जाको राखै साईयाँ मार सके न कोई .ये बिलकुल सही है. और आज बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला जब18625 अप बेगूसराय स्टेशन पर पहुंची उसी वक्त एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा.
- Sponsored Ads-

और इसी क्रम में वह रेलवे प्लेटफ़ॉर्म और ट्रेन के बीच में गिर गया। और ट्रेन आगे बढ़ती रहीं. लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने पूरी तत्परता दिखाई और यात्री को निकालने का प्रयास किया. तत्पश्चात ट्रेन को रुकवाया गया और घायल यात्री को बाहर निकाला गया.
घायल युवक की पहचान बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड निवासी। सौरभ कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल आरपीएफ के जवानों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है.
डीएनबी भारत डेस्क