समस्तीपुर में राजद का हल्ला बोल: महंगाई, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय पर जोरदार धरना

DNB Bharat Desk

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा आज समस्तीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन और धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया l इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य मुद्दे निम्नलिखित हैं: महंगाई: पेट्रोल-डीजल पर वैट और सरचार्ज कम करने की मांग। बेरोजगारी: राज्य में युवाओं को रोजगार दिलाने और गरीबी कम करने के दावे को लेकर सरकार पर निशाना l

- Sponsored Ads-

कानून-व्यवस्था: महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों और हत्या-लूट जैसी घटनाओं को लेकर नाराजगी lभ्रष्टाचार: राज्य के विकास में अनियमितताओं और आवास योजना में लाभार्थियों को भूमि नहीं मिलने का मुद्दा l अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव तथा संचालन राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने की l धरना को सम्बोधित करते हुए बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा राजद ज़िलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने सरकार को महंगाई, राज्य में बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था, और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर घेरा l

समस्तीपुर में राजद का हल्ला बोल: महंगाई, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय पर जोरदार धरना 2उन्होंने राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, हत्या, और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया l उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस प्रशासन आम जनता को न्याय दिलाने में नाकामयाब है l बिहार में शराबबंदी की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा l  केंद्र सरकार (BJP) की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार के पास ‘महंगाई की मेलोडी’ है l उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के कारण बिहार की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है l विपक्ष के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है l विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा को घटाया जा रहा है l

समस्तीपुर में राजद का हल्ला बोल: महंगाई, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय पर जोरदार धरना 3इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है l मौजूदा सरकार के पास जनकल्याणकारी कार्य करने और विकास योजनाओं को लागू करने के लिए पैसे नहीं हैं, और बिहार का सरकारी खजाना पूरी तरह से खाली हो चुका है l भाजपा सरकार पूर्णतः फेल है l मौके पर बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद ज़िलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राजद दलित सेल के ज़िलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, वरीय नेता प्रो.राजेन्द्र भगत, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव,

समस्तीपुर में राजद का हल्ला बोल: महंगाई, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय पर जोरदार धरना 4

समाजसेवी राज़ीउल इस्लाम रिज़्ज़ु, प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, युवा ज़िलाध्यक्ष पप्पू यादव, नंदन कुमार, प्रमोद पंडित, जिला महासचिव रामकुमार राय, वरीय नेता जगदीश राय, मीडिया प्रभारी मन्नु पासवान, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, महासचिव राकेश यादव, रितेश कुमार पिंकू, मो. चीना, जिला सचिव जयलाल राय, कार्यालय सचिव रौशन यादव, रामसागर राय, योगेंद्र पंडित, राकेश सिंह, आलोक कुमार, जयशंकर राय, विजय यादव, प्रो. कमलेश राय, शंकर साह, सैयद फैसल आलम मन्नू, छोटू मंडल(अधिवक्ता), अखिलेश कुमार दास सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे l

Share This Article