नालंदा: 10 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में।जमीन का पंद्रह लाख रुपया था बकाया

DNB Bharat Desk

बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया इलाके में 10 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में बनौलिया निवासी मोहम्मद इम्तियाज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि शकील डॉन पर जमीन संबंधी लेन-देन का करीब 10 लाख रुपये बकाया था।

- Sponsored Ads-

इसी राशि की मांग को लेकर मोहम्मद इम्तियाज उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि शकील के भाइयों ने मोहम्मद इम्तियाज पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि उनका भाई बाहर रहता है। जमीन के सौदे में बकाया 10 लाख रुपये की वसूली के लिए वह शकील के पास गए थे।

नालंदा: 10 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में।जमीन का पंद्रह लाख रुपया था बकाया 2इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उन पर हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी इसी जमीन विवाद को लेकर पंचायत हुई थी, जिसमें 10 लाख रुपये भुगतान करने पर सहमति बनी थी। पंचायत में शकील पक्ष को राशि चुकाने के लिए छह महीने का समय भी दिया गया था। बावजूद इसके भुगतान नहीं होने पर विवाद फिर से उभर गया और मामला हिंसक हो गया।

Share This Article