बछवाड़ा में नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर फाइनेंस कंपनी कर्मी से तीस हजार रूपया व बाइक लेकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव में कंपनी का मीटिंग कर कंपनी का पैसा वसूली कर अपने कार्यालय तेघड़ा जा रहा था कर्मी ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत के गोधना गांव स्थित एनएच 28 पर दिनदहारे नकाबपोश अज्ञात अपराधियों द्वारा फाइनेंस कंपनी कर्मी के साथ तीस हजार रूपया एवं बाइक लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर आईआईएसएल समस्ता फाइनेंस कंपनी के कर्मी खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के भरसो गांव निवासी इंद्रदेव दास का पुत्र सोनू कुमार ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत किया है । उन्होंने आवेदन में बताया कि मैं आईआईएसएल समस्ता फाइनेंस कंपनी में सीआरओ के पद पर कार्यरत हूं । 12 जनवरी 2023 को मैं गोधना गांव में कंपनी का मीटिंग कर कंपनी का पैसा वसूली कर अपने कार्यालय तेघड़ा जा रहा था । तभी गोधना गांव स्थित एनएच 28 किनारे गड्ढे से दो अज्ञात व्यक्ति नकाबपोश निकला और गाली गलौज करते हुए पिस्तौल सटा दिया और हमसे कंपनी का वसूली किया गया तीस हजार चार सौ नब्बे रुपया नगदी व बाइक छीन कर तेघड़ा की ओर भाग निकला । पीड़ित फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने बछवाड़ा थाना से उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है । मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की छानबीन की जा रही है । जांचोपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article