मॉर्निंग वॉक पर निकले मुरौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि को बदमाशो ने जान से मारने की दी धमकी

DNB Bharat Desk

 

धमकी से पूरा परिवार सहमा,एफआईआर हुआ दर्ज,बिहार थाना क्षेत्र के बिस्कुरबा की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि त्रिलोक कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है।इस धमकी के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है। इस संबंध में त्रिलोक कुमार ने बताया कि वे रोजाना की तरह दो लोगों के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक पर अपने गांव बिसकुरवा से बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

मॉर्निंग वॉक पर निकले मुरौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि को बदमाशो ने जान से मारने की दी धमकी 2तभी रास्ते में कैलू यादव ने उन्हें रोक लिया और गोली मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद त्रिलोक कुमार ने घबराकर तुरंत बिहार थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मौके पर गश्ती गाड़ी भेजी और मामले की पुष्टि की।

मॉर्निंग वॉक पर निकले मुरौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि को बदमाशो ने जान से मारने की दी धमकी 3त्रिलोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने परिवार पर जान पर खतरा है।गौरतलब है कि त्रिलोक कुमार की पत्नी सोनाली मुरौरा पंचायत की मुखिया हैं। इससे पहले भी त्रिलोक कुमार और कैलू यादव के बीच मारपीट की घटना हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article