बीपीएससी परीक्षा के पहले दिन पकड़ा गया एक मुन्ना भाई, दूसरे के बदले दे रहा था परीक्षा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बीपीएससी की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन छपरा के एक सेंटर पर एक मुन्ना भाई को दबोचा गया। गिरफ्तार मुन्ना भाई दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा था। इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों के विभिन्न सेंटर से 23 और सस्पेक्ट छात्रों  को पकड़ा गया है जो अपनी गलत पहचान बताए थे।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि 3 दिवसीय बीपीएससी परीक्षा के पहले दिन 7.70 लाख छात्रों को शामिल होना था लेकिन परीक्षार्थियों की उपस्थिति मात्र 80% रही। बीपीएससी परीक्षा के लिए बिहार के सभी 38 जिलों में 860 केंद्र बनाए गए हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article