डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक चौकीदार के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग चौकीदार को घेरकर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि तेघड़ा थाना के एक चौकीदार राहुल को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकीदार खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है और रहम की गुहार भी लगा रहा है, लेकिन हमलावर लगातार उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना का कारण क्या है और चौकीदार को निशाना क्यों बनाया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिस से जुड़े कर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि मारपीट करने वाले लोग कौन हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।बेगूसराय में चौकीदार के साथ मारपीट का वायरल वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है।
डीएनबी भारत डेस्क