जमीनी विवाद में महिला ने मारपीट और छिनतई किये जाने का लगाया आरोप

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वीरपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड 02 बरैयपुर का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 2 बरैयपुरा में जमीनी विवाद के मामले में महिला ने मारपीट, गाली-गलौज एवं छिनतई किये जाने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला मुन्ना झा की पत्नी बबीता देवी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी प्रमोद झा पिता स्वर्गीय लाल बाबू झा सहित तीन लोगों के विरुद्ध जमीनी वीवाद को लेकर लाठी डंण्डा से लैस होकर घर में घुस कर गाली गलौज, मारपीट करने एवं घर में रखें सारे को क्षतिग्रस्त कर देनें, घर के पास लगे पेड़ को काट देने, गले से सोने की जितीया लगभग अठन्नी भर को छिन लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है। एवं आवेदनषके आलोक में मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article