डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत के टारी गांव के वार्ड संख्या 9 में चोरों ने शनिवार की देर रात एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पीड़ितों रविवार की सुबह मिली।पहली घटना स्व लालचंद महतो के पुत्र लखन महतो के घर हुई। चोरों ने रात घर में प्रवेश कर कमरे में रखे पांच हजार रुपये नकद, एक भरी सोना और करीब 10 भरी चांदी के जेवरात चोरी कर ली।

बताया गया कि घर में पति-पत्नी रहते हैं। पत्नी बरामदे में सोई थी, जबकि पति छत पर सो रहा था। चोरों ने एक कमरे से चाबी निकालकर दूसरे कमरे का ताला खोला और चोरी की घटना को अंजाम दिया।दूसरी घटना में चोरों ने करुण कुमार की पत्नी सोनम कुमारी का मोबाइल व बच्चे का चांदी का चकती चोरी कर लिया । तीसरी घटना अनिल महतो के घर हुई। चोरों ने कमरे का कब्जा उखाड़कर घर में प्रवेश किया और करीब डेढ़ भरी सोना, 20 भरी चांदी, 15 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल चोरी कर लिया।
चौथी घटना नीतू कुमारी के घर में ताला तोड़कर डेढ़ भर सोने, 10 भर चांदी के जेवरात और मोबाइल चोरों ने चुरा लिया।घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना से पुलिस पदाधिकारी प्रिया कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
इधर मुखिया रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में भी चोरों ने पंचायत के टारी और तेलन गांव में चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया था।इस बार भी चोरों ने सिर्फ नगदी और जेवरात चुराया। इस घटना से लोगोई दहशत है।उन्होंने प्रशासन से यथाशीघ्र चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट