अगले दो दिनों तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 24 घंटों में 8 गंवा चुके जान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बीते कई दिनों से बिहार में लू ने कहर मचा रखा है। अभी अगले कई दिनों तक बिहार को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के कोई आसार भी नहीं दिख रहे। भीषण गर्मी की वजह से बिहार में पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक मौत अरवल में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि जहानाबाद में एक मजदूर और कैमूर में एक रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई। इसके साथ ही भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के एक पशु कारोबारी की मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बात करें भीषण गर्मी की तो रविवार को बक्सर में सबसे अधिक तापमान 46.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले दो दिनों तक बिहार भीषण गर्मी से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मानसून आने में एक दो दिन की देरी हो सकती है।

बिहार में मौसम विभाग ने जहानाबाद, गया, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और कैमूर में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है जबकि पटना, नालंदा, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, सारण और शेखपुरा में भी गर्मी अपनी चरण पर रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में लू की संभावना है जबकि उत्तरी हिस्सों में कहीं कहीं बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं बुधवार को पटना, नालंदा और जहानाबाद समेत कुछ जिलों में लू का असर रहेगा जबकि उत्तरी बिहार में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार को पूरे राज्य में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चल सकती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article