समस्तीपुर में कुदरत का कहर: 27 साल बाद पड़ी ऐसी कड़ाके की ठंड, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड ने पिछले 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

- Sponsored Ads-

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर सिर्फ 3 डिग्री सेल्सियस रह गया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 1998 के बाद पहली बार अधिकतम तापमान 13.9 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। यह स्थिति अभी अगले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगी।

समस्तीपुर में कुदरत का कहर: 27 साल बाद पड़ी ऐसी कड़ाके की ठंड, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी 2

तापमान में अभी और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव में तापमान में गिरावट लगातार हो रही है हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने व लगातार 9 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा चलने के कारण समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में ठंड बढ़ रही है वहीं जेट हवाओं के प्रभाव से कोल्ड डे की स्थिति बन गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article