चक्रवाती तूफ़ान ‘रेमल’ का असर दिखेगा बिहार में, बारिश का अलर्ट जारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में गर्मी का पारा एकदम से चढ़ा हुआ है। लोग धूप की तो बात ही अलग है रात में गर्मी से काफी परेशान हैं। ऐसे में बिहार के लिए गर्मी से राहत भरी खबर है कि पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी से उठ रहा चक्रवात का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान की वजह से बिहार के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है।

- Sponsored Ads-

बंगाल की खाड़ी से उठ रहा तूफान का असर बिहार के पूर्वोत्तर भाग में सबसे अधिक दिखेगा और फिर पूरे बिहार को अपने आगोश में ले लेगा। इस दौरान बारिश के साथ तेज आंधी तूफान की भी आशंका जताई जा रही है। रेमल तूफान को देखते हुए बिहार में मौसम विभागवने रविवार और सोमवार को बिहार के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो रविवार से शुरू हो कर अगले करीब 5 दिनों तक बिहार में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है और छिटपुट बारिश के साथ ही तेज बारिश और आंधी तूफान की भी आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के समीप समुद्र में हवा का दवाब कम होने की वजह से चक्रवात तूफान उठने लगा है जो रविवार को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से करीब 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से टकराएगा। इस दौरान कोलकाता में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और सोमवार तक के लिए हवाई जहाज को की उड़ानें रद्द कर दी गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article