समस्तीपुर में भोज खाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां देर रात भीषण सड़क हादसा में बाइक सवार 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना छेत्र के गंगापुर वार्ड 14 निवासी संजीव राय और अजय राय के रूप में हुई है जो आपस मे सहोदर भाई थे।

दोनों युवक पटोरो थाना छेत्र से भोज खा कर देर रात अपने घर लौट रहे थे।वही मौके पर मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।वही दो भाई की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

Share This Article