अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर की मौत, मजदूरी कर वापस लौट रहा था मृतक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने एक बार फिर एक मजदूर को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है। घटना तेघड़ा थाना इलाके के पिपरा -पकठौल पथ स्थित कौआ पुल के निकट की है। लगभग 35 वर्षीय मृत मजदूर सुजीत साह बरौनी थाना क्षेत्र के नगर परिषद बीहट अंर्तगत वार्ड संख्या 12 हाजीपुर टोला के रहने वाले स्व फुदो साह के द्वितीय पुत्र बताए जा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में पंचायत के उप मुखिया कन्हैया कुमार ने बताया कि मृतक मजदूरी के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था तभी कौवा पुल के निकट अज्ञात वाहन ने उसे रौंदते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिससे पीड़ित मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पाकर जब घरवाले घटनास्थल पहुंचे तो उसे मृत अवस्था में पाया वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर अपने आगे की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article