बेगूसराय में बिजली करंट लगने से शिक्षक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर बिजली विभाग के लापरवाही सामने आई है। जहां बिजली के करंट लगने से एक प्राइवेट टीचर की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के धबौली वार्ड नंबर 8 की है।

- Sponsored Ads-

मृतक व्यक्ति की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के धबौली वार्ड नंबर 8 के रहने वाले स्वर्गीय पशुपति सिंह का पुत्र राम भवन सिंह के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि बीती रात तेज आंधी और बारिश हुआ था जिसके कारण उनके घर के सामने पर गिर गया था। उन्होंने बताया है कि टूटा हुआ पेड़ को उसे जगह से हटा रहा था। उससे पहले ही बिजली का तार टूटा हुआ था। और तार में बिजली चालू था। वह देख नहीं पाए जब जैसे ही वह पर से पड़े हटा रहे थे। तभी वह करंट के चपेट में आ गया।और करंट के चपेट में आने के बाद वह गड्ढे भर पानी में गिर गए। जिससे तड़प तड़प कर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में बिजली करंट लगने से शिक्षक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 2परिजनों ने कहा है कि बिजली विभाग की इसकी सूचना तार टूटने की दी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी बिजली के तार में लाइन चालू था। जिसके कारण से राम भवन सिंह की मौत हुई है। उन्होंने साफ तौर से कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही उनकी मौत हुई है। इस मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे। उन लोग का कहना है कि लगातार एक ही जगह बिजली विभाग के द्वारा तीन चार ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है।

बेगूसराय में बिजली करंट लगने से शिक्षक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 3जिसके कारण से करंट बरसात के समय हर जगह फैल जाती है और इससे पहले भी करंट लगने से एक लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल इस घटना के बाद बिजली विभाग के खिलाफ और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण एवं परिजन कर एग्जाम कर हंगामा कर रहे हैं घटना सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं।

Share This Article