डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे को देखकर पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल भी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई।
इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही वारिसनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के घीवाही पंचायत अंतर्गत मजरहिया गांव निवासी पप्पू कुमार पासवान के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पप्पू कुमार समस्तीपुर से अपने घर मजरहिया लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट