नालंदा में हिट वेव का कहर, सकरी नदी पार करने के दौरान वृद्ध महिला की मौत, जर्जर पुल बंद होने से पैदल नदी पार कर रही महिला की गई जान

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा में भीषण गर्मी और हिट वेव का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।

 इसी बीच मानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास हिट वेव की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सकरी नदी पर बना पुल जर्जर होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल को दोनों तरफ से बंद कर दिया है, जिससे करीब 50 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध महिला पैदल ही सकरी नदी पार कर रही थी।

 नालंदा में हिट वेव का कहर, सकरी नदी पार करने के दौरान वृद्ध महिला की मौत, जर्जर पुल बंद होने से पैदल नदी पार कर रही महिला की गई जान 2पुल बंद होने के कारण लोगों को नदी के नीचे उतरकर बालू के रास्ते आवाजाही करनी पड़ रही है। इसी दौरान तेज गर्मी और लू की वजह से महिला नदी के बीच बालू पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर जब महिला पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत मानवता दिखाते हुए पुलिस वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

नालंदा में हिट वेव का कहर, सकरी नदी पार करने के दौरान वृद्ध महिला की मौत, जर्जर पुल बंद होने से पैदल नदी पार कर रही महिला की गई जान 3सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया में हिट वेव से मौत की आशंका जताई है।फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर दरियापुर पुल की जर्जर स्थिति और बंद पड़े पुल के कारण लोगों को हो रही परेशानियों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुल चालू रहता तो महिला को नदी पार करने के लिए जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ती।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article