बेगूसराय में तालाब में डूबने से एक महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तालाब में डूबने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। मृतक महिला की पहचान बहुआरा गांव के रहने वाले स्वर्गीय श्याम राम की पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि शांति देवी सोमवार की दोपहर 2:00 बजे तालाब में कपड़ा धोने के लिए गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कपड़ा धोने के ही दौरान पैर फिसल गया। जिस तालाब के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। परिजनों ने बताया है कि जब तक उसे बचाने का प्रयास किया तब तक में शांति देवी की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में तालाब में डूबने से एक महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2फिलहाल इस घटना सूचना परिजनों के द्वारा परिहारा थाना पुलिस को दी। मौके पर परिहारा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article