बेगूसराय में सर्पदंश से एक महिला बुरी तरह घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सर्पदंश से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सादपुर की है । पीड़ित महिला की पहचान सादपुर निवासी टुनकी देवी के रूप में की गई है।

बेगूसराय में सर्पदंश से एक महिला बुरी तरह घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2

पीड़ित महिला के पुत्र ब्रह्मचारी यादव ने बताया कि बीते शाम उसकी मां किसी काम बस दरवाजे के नजदीक गई थी उसी वक्त सर्पदंश की शिकार हो गई। बाद में लोगों ने दो सांप को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया तथा उसे पकड़कर सदर अस्पताल ले आया। फिलहाल पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। हालकी महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

Share This Article