खगड़िया: बबूल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खगड़िया मरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अरिया गांव से एक खबर आ रही है जहाँ बीती रात घर से निकले एक युवक निर्दोष कुमार की सुबह एक बबूल के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला, शव मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक युवक के शव को पेड़ में लटकता देख परिजनो चीख पुकार और कोहराम सा मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।परिजन ने बताया कि निर्दोष कुमार बाहर रहकर कमाता था कुछ दिनों पहले ही घर आया था। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच में जुट गई है।

खगड़िया: बबूल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी 2आखिर यह घटना कैसे हुई आत्महत्या है या हत्या हर पहलू पर जांचकर रही है ।वही परिजनों को भी नही पता क्या हो गया । पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article